नामित किए गए नौ समितियों के लिए 20 संचालक
- जिले के 15 में से 12 सहकारी संघ ही हो सके गठित
- कोरम के अभाव में तीन संघ नहीं हो पाए गठित
- संघों में सभापति व उपसभापति का चुनाव आज
- तीन डायरेक्टर पदों के लिए हुए शांतिपूर्ण चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक ने नौ समितियों के लिए 20 संचालकों को नामित कर दिया। नामित होने के बाद जिले 15 में से 12 सहकारी संघों में कोरम पूरा होने के साथ इनका गठन हो गया जबकि तीन संघ कोरम के अभाव गठित नहीं हो पाए। गठित संघों में सभापति और उपसभापति का चुनाव शनिवार को होगा। शुक्रवार को तीन संचालक पदों के लिए चुनाव शांतिपूर्ण निपट गया।
जिले के 15 सहकारी संघों के 165 संचालकों में 92 का चुनाव निर्विरोध किया गया था। तीन के लिए शुक्रवार को वोट डाले गए। संयुक्त निबंधक शतीश चंद्र मिश्र के संघों के लिए रिजर्व कोटे के 20 संचालकों को नामित कर दिया। इसके बाद 12 समितियों में आधे से अधिक पदों के भर जाने से यह गठित हो गए। उन्होंने सहादतगंज के लिए दो, मसौधा के लिए तीन, पूराबाजार के लिए तीन, दर्शननगर के लिए एक, गोसाईगंज के लिए तीन, महराजगंज के लिए एक, बारुन के लिए चार, शाहगंज के लिए दो और हैदरगंज के लिए एक संचालक नामित किया। महबूबगंज, चौरेबाजार और खजुरहट का गठन नहीं हो पाया। बताया गया है कि शासन ने भी कुछ संघों के लिए संचालकों को मनोनीत किया है। शुक्रवार को मसौधा की दो और महराजगंज के एक संचालक पद के लिए चुनाव संपन्न हो गया। अपर सांख्यिकीय अधिकारी एसडी तिवारी के मुताबिक शनिवार को गठित सभी 12 संघों में संचालक सभापति और उपसभापति का चुनाव करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शनिवार को ही इसके परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।