फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकायों में शांति व्यवस्था रहेगी मजिस्ट्रेटों के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने मतदान की तैयारियों और शांति व्यवस्था के मद्देनजर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। जिले के पांच निकायों में 10 जोनल व 21 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इनको निकाय क्षेत्रों की व्यवस्था देखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में पहले चरण में जिले में मतदान 22 नवंबर को होने वाला है। इसके लिए प्रशासन के स्तर पर तैयारियों तेज कर दी गई है। नामांकन वापसी और प्रतीक चिन्ह आवंटन के बाद प्रत्याशियों की सेनाएं भी फील्ड की ओर निकल पड़ी है। इसलिए भी प्रशासन तेज रफ्तार से काम करने की कोशिश में है। बताया गया है कि सभी पांट निकायों में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। नगर निगमन अयोध्या में पांच जोनल व 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। रुदौली नगर पालिका क्षेत्र को दो जोन और पांट सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसी तरह नगर पंचायत गोसाईगंज, भदरसा और बीकापुर को एक जोन और दो-दो सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके अलावा दर्जन भर मजिस्ट्रेटों को रिजर्व में रखा गया है।
नोडल अफसर व अपर जिलाधिकारी नगर विंध्यवासिनी राय ने बताया कि निकताय क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के मद्देनजर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया जा चुका है। मतदान शांतिपूर्ण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें