फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिकों की नई पीढ़ी किसानों की करे चिंता: डॉ महापात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के महानिदेशक डॉ. त्रिलोचन महापात्र ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों को प्रमुख फसलों के उच्च उत्पादन व प्रति इकाई उत्पादकता में वृद्धि के दृष्टिकोण को बनाए रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


उपाधि पाकर वैज्ञानिकों की नई पीढ़ी गरीब-किसान की खुशहाली की चिंता करे। वे रविवार को नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 19वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

दीक्षांत समारोह के अवसर पर 636 छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी गई। इसमें 36 पीएचडी, 180 को स्नातकोत्तर व 420 छात्र-छात्राओं को स्नातक की उपाधि दी गई।

इस अवसर पर स्नातक के 21 व परास्नातक के 30 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। इससे पूर्व दीक्षांत समारोह में विवि के कुलपति प्रो. अख्तर हसीब ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. हसीब ने मुख्य अतिथि डॉ. त्रिलोचन महापात्र व राज्यपाल रामनाईक को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

समारोह का शुभारंभ राज्यपाल रामनाईक, मुख्य अतिथि डॉ. त्रिलोचन महापात्र व कुलपति प्रो. हसीब ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कुलपति व प्रशासनिक अफसरों ने की अगुवानी
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रामनाईक सरकारी हेलीकॉप्टर से विवि हैलीपैड पर सीधे पहुंचे। अवध विवि के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित व प्रभारी जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल ने उनकी अगुवानी की।

कुलाधिपति ने सबसे पहले नरेंद्र उद्यान पर आचार्य नरेंद्र देव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। उद्यान में कल्प वृक्ष पारिजात का रोपड़ किया।

इस अवसर पर अटारी कानपुर के निदेशक डॉ. यूएस गौतम, गन्ना शोध संस्थान लखनऊ के निदेशक डॉ. एडी पाठक, दीन दयाल शोध संस्थान गोंडा के सचिव राम कृष्ण तिवारी, नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास, प्रो. अजय प्रताप सिंह, स्वदेशी जागरण मंच के संयोजक भोला नाथ मिश्र, प्रबंध परिषद के सदस्य व विधानसभा सदस्य डॉ सतीष चन्द्र द्विवेदी, छेदी सिंह, बंशीलाल यादव आदि मौजूद रहे।

आठ साहित्यों का हुआ विमोचन
रामनाईक व डॉ. त्रिलोचन महापात्र ने आठ विभिन्न् साहित्यों का विमोचन किया। इसमें स्मारिका, एनुअल रिपोर्ट, कृषि विज्ञान केंद्रों की संकलित सूचनाओं की पुस्तिका, कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों के लिए उपयोगी पत्रिकाएं व विवि का न्यूज लेटर शामिल है।

छात्रों ने किया शोर, राज्यपाल ने कराया शांत
कुलपति के प्रतिवेदन प्रस्तुत करते समय पंडाल में अचानक कुछ छात्रों ने शोर शुरू कर दिया। राज्यपाल रामनाईक ने कुलपति का प्रतिवेदन बीच में ही रोका और कुलपति के भाषण को गंभीरता पूर्वक सुनने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


तब जाकर विद्यार्थी शांत हुए। भीषण गर्मी के कारण पूरे समारोह के दौरान अफरातफरी मची रही। लोग पानी के लिए छीना-झपटी करते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें