फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पूरा होगा मेडिकल कॉलेज का निर्माण: अनीता

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने की कॉलेज के निर्माण कार्य की समीक्षा
विज्ञापन

फैजाबाद। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अनीता भटनागर जैन ने मंगलवार को यहां गंजा गांव में बन रहे मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इसके बाद डीएम समेत कार्यदायी संस्था और नोडल अफसरों के साथ निर्माण कार्य की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि जांच में सामग्री व निर्माण के मानक सही पाए गए हैं। केंद्र सरकार से समयबद्ध निर्माण पूरा किए जाने को लेकर बजट मिल गया है। हर हाल में निर्धारित समय नवंबर 2018 तक निर्माण कार्य पूरा होगा।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव अनीता भटनागर दोपहर में करीब डेढ़ घंटे तक मौके पर रहीं। डीएम संतोष कुमार राय भी पहुंचे। उन्होंने पहले निर्माण कार्य का गंभीरता से निरीक्षण किया। कई जगह निशान भी लगाए और कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के महाप्रबंधक से कहा कि इस निशान से आगे कितना काम हुआ। इसकी अगले दौरे में जांच करूंगी।

अपर मुख्य सचिव का जोर मानकों के अनुसार तेजी से निर्माण पूरा करने को रहा। बाद में उन्होंने नोडल अफसर व मेडिकल कॉलेज अंबेडकरनगर के प्राचार्य प्रो. पीके सिंह, परियोजना प्रबंधक डीपी सिंह, आरबीसी परियोजना अधिकारी जेडी त्रिपाठी के साथ समीक्षा की। प्रोजेक्ट स्थल पर 80 पेड़ों के सकुशल दूसरे स्थान पर प्रतिस्थापित करने पर खुशी जताई।
विज्ञापन


कहा कि जितने पेड़ कट रहे हैं, उनके मानक के अनुसार परिसर व चारदीवारी के पास पौधरोपण इसी बारिश के सीजन में करें। डीएम ने कहा कि वन विभाग को अनुमति देने व पौधरोपण में मदद करने का निर्देश दिया गया है। कार्यदायी संस्था ने एक माह पहले सितंबर में ही काम पूरा करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें