फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहातों में झमाझम बारिश, शहर में निराशा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में दिनभर गर्मी व धूप से लोग परेशान
विज्ञापन

फैजाबाद। देहात क्षेत्रों में सोमवार को झमाझम बारिश हुई लेकिन शहरी क्षेत्र में निराशा ही हाथ लगी। दिनभर बादलों की लुकाछिपी जारी रही और हल्की फुहारें ही पड़ीं। शहरी क्षेत्र में सोमवार को धूप व उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया।

गर्मी से व्याकुल लोग आसमान की ओर टकटकी लगाए बारिश का इंतजार ही करते रहे। दोपहर बाद काले बादल छाए तो लोगों को कुछ समय के लिए राहत मिली, मौसम सुहावना होने पर लोग घरों से निकले लेकिन कुछ समय बाद फिर तेज धूप निकली और उमस बढ़ गई।
विज्ञापन


वहीं, सोमवार को बीकापुर व सोहावल क्षेत्र में हुई तेज बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली तथा किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। दोपहर बाद हुई तेज बारिश से कोछा बाजार में जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने बीकापुर क्षेत्र में 75 मिमी बरसात दर्ज की गई। जबकि अन्य क्षेत्रों में महज 2.2 मिमी ही बरसात हुई।
विज्ञापन


आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 89 व न्यूनतम 83 रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार जिलेभर में अच्छी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें