फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर का पोल धंसा,15 गांवों की आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर का खंभा धंसा, 15 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित
विज्ञापन

मवई (फैजाबाद)। मवई चौराहा पर लगे बिजली के ट्रांसफार्मर वाले पोल पर सोमवार को जलभराव के बाद पेड़ गिर गया जिससे पोल जमीन में धंसने से ट्रांसफार्मर सड़क पर गिर गया।

हादसे के समय सवारी लेकर जा रहा एक टैम्पो चपेट में आते-आते बच गया। ट्रांसफार्मर गिरने से करीब 15 गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। हाईवे से मवई ब्लॉक जाने वाली सड़क किनारे नाली निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


जिसके लिए सड़क के दोनों ओर गहरे गड्ढे खोदे गए हैं। जिनके बगल में ही बिजली के दो पोल लगे थे जिस पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। सोमवार सुबह से शुरू हुई बारिश के बाद नाली के लिए खोदे गए गड्ढों में पानी भर गया।

जिसके बाद शाम करीब चार बजे बिजली का पोल धंस गया और ट्रांसफार्मर तार समेत सड़क पर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस वक्त ट्रांसफार्मर गिरा उससे कुछ सेकेंड पहले एक टैम्पो सवारी लेकर वहाँ से गुजरा।

गनीमत यह रही कि ट्रांसफार्मर टैम्पो पर नहीं गिरा अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रांसफार्मर गिरने के बाद बाराबंकी जिले के रामसनेही घाट विद्युत उपकेंद्र, रानीमऊ फीडर अंतर्गत बसौढी, तिवारी पुरवा, पूरे काजी, मैरामऊ, जैनाबाद समेत करीब 15 गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन


रामसनेही घाट उपकेंद्र के जेई एसके श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रांसफार्मर पोल धंसने से गिर गया है जिसे दुरुस्त कराकर जल्द ही विद्युत बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें