सावन के हर सोमवार पर ऐसे रहेगा रूट डायवर्जन
फैजाबाद। अयोध्या में सावन मेला आज से शुरू हो गया है। इसके सकुशल संचालन के प्रशासन ने भी व्यापक तैयारियां की हैं। सावन के प्रथम सोमवार, इसके बाद 17 जुलाई, 24 जुलाई, 31 जुलाई एवं 7 अगस्त को भारी वाहन, चार पहिया वाहन/अन्य वाहन का नयाघाट अयोध्या की तरफ प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह जानकारी एसएसपी सुभाष सिंह बघेल ने दी है।
- बहराइच, गोंडा, बलरामपुर से अयोध्या आने वाले वाहन लकड़मंडी चौराहा से हाइवे की ओर जाएंगे
- गोरखपुर, बस्ती, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, रायबरेली, लखनऊ से आने वाले वाहन साकेत पेट्रोल पंप तक
- फैजाबाद शहर क्षेत्र से जाने वाले वाहन श्रीराम अस्पताल तक
-आसिफबाग चौराहे की ओर से जाने वाले वाहन विद्याकुंड तिराहे तक
-बूथ नंबर चार की ओर से जाने वाले वाहन रामघाट चौराहे तक ही जा सकेंगे।
यहां रहेगी वाहन पार्किंग की व्यवस्था :
साकेत पेट्रोल पंप के पास खाली स्थान व बालूघाट तिराहा, लक्ष्मण विद्या मंदिर के पास, श्रीराम अस्पताल तिराहा के पास पुराना रोडवेज, कटरा रेलवे स्टेशन के पास खाली मैदान, रामघाट चौराहे से बूथ नंबर 4 तक व रामघाट चौराहे से बालूघाट बरेहटा तक रोड के किनारे।