फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ववित पोषित शिक्षकों का विवरण होगा ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
विवि से संबद्धता की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन : कुलपति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने मंगलवार फैजाबाद जिले के स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ-साथ विश्वविद्यालय से संबद्ध मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग संस्थानों के शिक्षकों एवं प्राचार्यों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की भविष्य की कार्यप्रणाली तथा योजनाओं के संदर्भ में अपने विजन से अवगत कराया।
विज्ञापन

बैठक में कुलपति ने स्पष्ट किया कि संबद्धता से जुड़ी समस्त प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने को लक्ष्य करते हुए संपूर्ण प्रक्रिया को ऑनलाइन करने पर कार्य प्रारंभ करा दिया है। मेडिकल तथा डेंटल संस्थानों के प्राचार्यों द्वारा इंगित की गई समस्याओं के क्रम में कुलपति ने बताया कि सत्र 2017-18 का शैक्षणिक कैलेंडर किसी भी दशा में जुलाई 2017 में जारी कर दिया जाएगा। कुलपति ने ये भी स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालयीय प्रक्रिया को ऑनलाइन करने के दौरान उसमें महाविद्यालयों एवं संस्थानों की वार्षिक प्रगति आख्या से संबंधित एक पोर्टल भी बनाया जाएगा। इसके माध्यम से उनका प्रयास होगा कि प्रतिवर्ष गुणवत्ता के आधार पर संबद्ध महाविद्यालयों की रैंकिग भी घोषित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें