फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण आग में 29 आशियाने राख

Thu, 19 May 2016 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
गांव में लगी आग से राख हुए मकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फैजाबाद विकास खंड पूरा अंतर्गत ग्रामसभा सरायरासी में गुरुवार को लगी आग में 29 आशियाने जलकर खाक हो गए। आग की चपेट में आकर दो बकरियां मर गईं। सूचना पर पहुंचे फायर दस्ते ने स्थानीय लोगों की मदद से घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग के कारणों की अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


सरायरसी गांव में गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे आग लग गई। सूरज की तपिश और तेज हवा के चलते आग ने कुछ ही क्षणों में विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों की मशक्कत आग को रोकने में असफल हो गई। इसी बीच सूचना पर फायर दस्ता मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने की कवायद में जुट गया।

आधे घंटे से ज्यादा चली मशक्कत के बाद फायर दस्ते ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि इस बीच गांव में 29 मकान जलकर राख हो गये। पीड़ित ग्रामीण अब खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। उनके पास शरीर पर पहने वस्त्र के अलावा कुछ नहीं बचा है। घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, चारा मशीन, नगदी, जेवर आदि सब कुछ आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन


हादसे में रामजियावन की दो बकरियां आग में झुलसकर मर गयीं। हादसे में लाखों रुपये की क्षति बताई जा रही है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणधीर सिंह लल्ला ने बताया कि अग्नि पीड़ितों के भोजन आदि की व्यवस्था कराई जा रही है। जानकारी पर पहुंचे राजस्व कर्मी भीमसेन सिंह, अनिल सिंह व उमाशंकर सिंह ने क्षति का आंकलन किया है। रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भिजवाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें