फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: छावनी में मतदाता बनने के लिए आए 2800 आवेदन

Sat, 11 Mar 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। छावनी परिषद में चुनाव को लेकर भारी उत्साह नजर आ रहा है। परिषद में फिलहाल सात वार्डों में 3921 मतदाता हैं। जबकि नए मतदाता बनने के लिए छह से 10 मार्च तक चली प्रक्रिया में 2800 लोगों ने आवेदन किया हैं।
विज्ञापन


इन पर 13 मार्च की शाम पांच बजे तक आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद इन पर 16 मार्च को सुनवाई होगी। जो आवेदक आवेदन के पक्ष में पर्याप्त दस्तावेज दाखिल कर सकेंगे, उन्हें मतदाता सूची में शामिल कर लिया जाएगा।

छावनी परिषद के सात वार्डों में 30 अप्रैल को मतदान कराए जाने हैं। जिसके लिए प्रशासनिक और राजनीतिक तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव लड़ने के दावेदार जहां राजनीतिक दलों से टिकट के जुगाड़ में जुट गए हैं। वहीं 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले अब मतदाता बनने का दावा ठोक रहे हैं।
विज्ञापन



मुख्य अधिशासी अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि इन आवेदनों और आपत्तियों पर 16 मार्च को छावनी परिषद कार्यालय में परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर रनजीत सिंह या उनके द्वारा नामित अधिकारी सुनवाई करेंगे।

यदि इस पर कोई आपत्ति हो तो अध्यक्ष छावनी परिषद के पास 18 मार्च तक अपील भी की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि 24 मार्च को मतदाता सूची में शामिल किए गए नामों की सूची प्रकाशित की जाएगी और 28 मार्च को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्र दाखिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें