फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रोज होगा 28 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन

Fri, 04 Aug 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलर सिटी बनेगी अयोध्या, 40 मेगावाट के प्लांट को मंजूरी
विज्ञापन

- सरयू से सटे दो गांवों की 165 एकड़ जमीन होगी चिन्हित, कार्यदायी संस्था भी नामित
- 28 मिलियन यूनिट बिजली का होगा उत्पादन,अयोध्या की 10 फीसदी बिजली की होगी बचत

संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। रामनगरी को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। शासन से अयोध्या में 40 मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट लगाने की मंजूरी मिल गई है। सरयू तट पर सोलर सिटी बसाने के लिए 165 एकड़ जमीन चिन्हित की जा चुकी है। सोलर प्लांट पूरा ब्लॉक के ग्राम रामपुर हलवारा व सराय रासी में लगेगा। इस प्लांट के जरिए रोज 28 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन संभव हो सकेगा, जिससे अयोध्या की 10 फीसदी बिजली की बचत होगी।
सरयू तट पर साबरमती की तर्ज पर सोलर पॉवर प्लांट स्थापित किया जाएगा। भविष्य में अयोध्या में ऊर्जा की मांग की पूर्ति सरयू के घाटों के किनारे स्थापित सोलर प्लांट से होगी। दो गांवों की जलमग्न श्रेणी की 165.10 एकड़ भूमि पर यह प्लांट लगाया जाएगा। इसमें 90.45 एकड़ भूमि रामपुर हलवारा की है जबकि सराय रासी की 74.65 एकड़ भूमि शामिल है। इसके लिए सर्वे का काम पहले ही पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निकाय चुनाव के दौरान भरत कुंड में हुई जनसभा में अयोध्या को सोलर सिटी के तौर पर विकसित करने की घोषणा की थी। अब शासन ने इसके लिए प्लांट स्थापित करने की योजना को मंजूरी भी दे दी है। इस परियोजना को एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड धरातल परउतारेगी। एनटीपीसी को इसके लिए नामित कर दिया गया है।
डीएम नीतीश कुमार ने बताया कि राम नगरी को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। जिले के चयनित 41 गांवों में भी सोलर प्लांट लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त व्यक्तिगत रूप से भी लोग सोलर प्लांट लगा सकते हैं। सरयू में सोलर क्रूज चलाने की भी योजना है। बताया कि अयोध्या के लोगों को रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से इसके लिए अनुदान भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
धार्मिक झलक भी दिखेगी
डीएम नितीश कुमार के अनुसार सोलर के जितने भी काम करवाए जाएंगें उनमें अयोध्या की धार्मिक झलक भी दिखेगी। हेरिटेज लुक पर स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट के पोल बनाए जाएंगें। जो पोल बनेंगे उनमें राम चरित मानस की कथाओं की आकृतियां उकेरी जाएंगी। सोलर पार्क भी विकसित किए जाने की तैयारी है।
इनसेट
इस तरह सोलर सिटी बनेगी अयोध्या
-500 स्ट्रीट लाइटें शहरी इलाकों में
-139 स्ट्रीट लाइटें ग्रामीण इलाकों में
-150 सोलर हाईमास्ट
- 10 ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन
- एक सोलर ट्री यानि ईवी चार्जिंग स्टेशन
- 10 सोलर पावर ड्रिंकिंग वाटर कियास्क
- सोलर पावर लाइटिंग सिस्टम
- सोलर चार्ज वेडिंग जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें