फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 से शुरू होगी शुगर मिल में पेराई

Thu, 19 Nov 2015 11:41 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मसौधा के केएम शुगर मिल में 27 नवंबर से पेराई शुरू होगी। मिल प्रबंधन ने गुरुवार को जिले की तीनों समितियों को ढाई लाख क्विंटल गन्ने की आपूर्ति का इंडेंट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


केएम शुगर मिल में गन्ना पेराई के लिए तैयारी शुरू हो गई है। गुरुवार को मिल प्रबंधन ने गन्ने की आपूर्ति की व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया। बताया गया कि 25 नंवबर से गन्ने की तौल शुरू कर दी जाएगी।

27 नवंबर को मिल में पेराई शुरू हो जाएगी। मिल प्रबंधन ने गुरुवार को तीन गन्ना समितियों मसौधा, फैजाबाद और बस्ती के विक्रमजोत को गन्ना आपूर्ति के लिए ढाई लाख क्विंटल गन्ने की आपूर्ति का इंडेंट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


मिल के अधिशाषी निदेशक एससी अग्रवाल ने बताया कि 25 नवंबर से क्रय केंद्र और मिल गेट पर गन्ने की खरीद शुरू होगी। इसके बाद 27 नवंबर को दिन में 11 बजे हवन पूजन के बाद पेराई शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें