फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को आई नींद तो ओवर ब्रिज की रेलिंग से टकराई बस, 12 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक को आई नींद, ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराई बस, 12 घायल
विज्ञापन

फैजाबाद। लखनऊ-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पररविवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे लखनऊ-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवई थाना क्षेत्र के मवई चौराहा पर एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ओवरब्रिज की रेलिंग से टकरा गई।

हादसे में बस में सवार परिचालक समेत करीब 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी मवई में भर्ती कराया गया। परिचालक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा चालक को नींद आने की वजह से हुआ।
विज्ञापन


लखनऊ-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवई थाना क्षेत्र के मवई चौराहे पर रविवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ओवरब्रिज की रेलिंग से टकरा गई।

हादसे के बाद बस में यात्रियों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग दौड़े और घायलों को बाहर निकाला। बस में 40 यात्री सवार थे। इनमें से परिचालक समेत करीब 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर मवई के हल्का दरोगा अनूप सिंह व सिपाही अशोक यादव घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी मवई भेजवाया। यहां हालत चिंताजनक देख डॉक्टर ने परिचालक रामकिशोर (24) निवासी दिनार मिर्गी पोस्ट सांई जिला बरेली को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

एसआई ने बताया कि निजी बस में सवार लोग बरेली से अकबरपुर एक वैवाहिक समारोह में भाग लेने जा रहे थे। यात्रियों से मिली जानकारी के अनुसार चालक को नींद आने की वजह से हादसा हो गया।
विज्ञापन


घायलों में वसीम अहमद (40), सलमान (20), जाफर (25), समीर (22), उबेद अहमद (28), करीम (35), मजहर हुसैन (30), साहिल अहमद (40) व उजेर (35) समेत अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें