फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 हजार नन्हें-मुन्नों को गरम भोजन की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
56 हजार नन्हें-मुन्नों को मिलेगा गरम भोजन
विज्ञापन

फैजाबाद। हॉट कुक्ड भोजन में प्रयोग होने वाले राशन का पैसा भेजे जाने को लेकर संशय समाप्त हो गया है। अब सरकारी विद्यालयों में मिड डे मील के साथ आंगनबाड़ी के नन्हें-मुन्नों को गरम भोजन भी मिलने लगेगा।

जिले में इसके लिए धन ग्राम पंचायतों को भेजे जाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी के नन्हें-मुन्नों के लिए हॉट कुक्ड फूड की व्यवस्था सरकारी विद्यालयों में बनने वाले मिड डे मील के साथ किए जाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


इसके लिए शासन ने दो किश्तों में लगभग तीन करोड़ 82 लाख रुपये का आवंटन भी कर दिया, लेकिन बड़ी अड़चन यह थी कि हाट कुक्ड फूड में प्रयोग होने वाले राशन का पैसा किसको भुगतान किया जाए।

पहले कार्यकर्त्री इसकी व्यवस्था करती थीं। साथ ही प्रदेश शासन ने धन आवंटन के बाद भी इसके आहरण पर रोक लगा रखी थी लेकिन अब यह संशय अब समाप्त हो गया है। राशन का पैसा जिला कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा सीधे आपूर्ति विभाग के खाते में भेजा जाएगा।

राशन संबंधित ग्राम पंचायत के कोटेदार से उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही गरम भोजन के लिए आवंटित किए गए धन के आहरण पर रोक हटा ली गई तो विभाग ने जिलाधिकारी की अनुमति बाद ग्राम पंचायतों को धन भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत नन्हें-मुन्नों की संख्या को एक लाख 19 हजार 774 है, लेकिन गरम भोजन की व्यवस्था 56 हजार 712 के लिए की गई है। यह व्यवस्था बच्चों की औसत उपस्थिति के आधार पर की गई।

जिनकी औसत उपस्थिति बेहतर है उन्हीं को केंद्र पर आना मान जा रहा है। जिले में गरम भोजन पर प्रति माह 64 लाख रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। इसमें से लगभग तीन लाख 54 हजार, 25 पैसे प्रति बच्चे के हिसाब से आपूर्ति विभाग को भेजा जाएगा।

अन्य खर्च में चार रुपये मेेें भोजन की सहायक सामग्री के लिए प्रति बच्चा 2.25 रुपये, 50 पैसा प्रति छात्र के हिसाब से रसोइया और 50 प्रति बच्चा ईंधन के साथ एक रुपये के हिसाब से एमडीएम का प्रधान और कार्यकर्ता के खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


इसकी कुल राशि प्रति माह लगभग साढ़े 53 लाख रुपये से ज्यादा होगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि गरम भोजन की व्यवस्था शुरू करा दी गई है। आहरण के साथ धन पंचायतों को भेजा जा रहा है। राशन का पैसा आपूर्ति विभाग को सीधे भेजा जाएगा। व्यवस्था को प्रभावी कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें