बीएसएनएल कर्मियों का आंदोलन जारी
फैजाबाद। अपनी मांगों को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी बीएसएनएल कर्मियों ने दूरभाष केंद्र के परिसर में अपना अनशन जारी रखा। केंद्रीय ऑल यूनियन एवं एसोसिएशन के आह्वान पर सभी यूनियन (एनएफटीई को छोड़कर) ने क्रमिक भूख हड़ताल में हिस्सा लिया। हड़ताल में यूनियनों के जिला सचिव बीएसएनएलईयू के तिलराज तिवारी, रिटायर्ड यूनियन के जिला सचिव शिव सहाय सिंह, एसएनईए के जिला सचिव रियाज अएहमद समेत अन्य लोग शामिल रहे। नेताओं ने कहा कि तीसरे पे रिवीजन का लाभ बीएसएनएल कर्मियों को दिया जाए। पेंशनरों का वेज रिवीजन किया जाए, पेंशन अंशदान भारत सरकार के नियम के अनुसार वास्तविक कटौती किए जाने के साथ बीएसएनएल कर्मियों को 4जी स्पैक्ट्रम तत्काल प्रदान किए जाने की मांग की।