फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए 9 अगस्त से होगा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के लिए धरना 9 को
विज्ञापन

फैजाबाद। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 9 अगस्त से जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसको लेकर सभी संबंधित कर्मचारियों ने कर्मचारी शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच का गठन कर सदर तहसील के सभाकक्ष में बैठक कर चर्चा की। शिक्षक नेता नीलमणि त्रिपाठी को संगठन का अध्यक्ष व ओपी सिंह को संयोजक नामित किया गया। अध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अब आंदोलन तेज होगा। बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि 9 अगस्त को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करके 29 अगस्त से तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 8 अक्तूबर को विधानसभा का घेराव करके 25 अक्तूबर से तीन दिन तक हड़ताल की जाएगी। बैठक में महेशचंद्र तिवारी, समरजीत सिंह, उदय सिंह यादव, अरविंद कुमार सिंह, डेनियल भारती, हरिनाथ सिंह, रवींद्र प्रताप सिंह, नरेश कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें