फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैसिंह में गोशाला निर्माण को हुआ भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बैसिंह में 108 बीघा जमीन पर होगा गौशाला का निर्माण
विज्ञापन

फैजाबाद। पूरा ब्लॉक के ग्राम सभा बैसिंह में गौशाला निर्माण के लिए विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सोमवार को भूमि पूजन किया। उक्त ग्राम सभा की 108 बीघा पशुचर भूमि पर इस गौशाला का निर्माण होना है। इस दौरान विधायक ने गौशाला निर्माण के लिए अपने निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

भूमि पूजन के पश्चात नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश व किसानों की आर्थिक स्थित को मजबूत करने में गौशालाओं का बहुत बड़ा योगदान हो सकता है। इसीलिए इस गौशाला को रोजगारपरक बनाया जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक मिश्र ने कहा कि मोदी व योगी जी का प्रयास किसानों की आय दोगुना करने का है। गौशाला का निर्माण भी किसानों के हित में सरकार का एक अहम फैसला है। जिलाधिकारी डॉ. अनिल पाठक ने भी क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि गौशाला के कार्य में प्रशासन की ओर से हर संभव मदद मिलेगी। इस अवसर पर सीडीओ अक्षय त्रिपाठी, एसडीएम सदर मधुसूदन नागराज, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, हरिभजन गोंड, दिनेश मिश्रा, मुन्ना दूबे, प्रधान दीपमाला समेत ग्रामसभा बैसिंह, रामदत्तपुर अटरांवा व मित्रसेनपुर के ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें