फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

397 केंद्रों पर होंगी अवध विवि की मुख्य परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
397 केंद्रों पर होंगी अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा
विज्ञापन

फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण बुधवार को हो गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 397 केंद्रों पर परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। राजकीय व अनुदानित महाविद्यालयों के साथ 70 छात्राओं के महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही 127 महाविद्यालयों के लिए विश्वविद्यालय की ओर से केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त करने की बात कही जा रही है।
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा 22 मार्च से शुरू हो रही है। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में विश्वविद्यालय प्रशासन दो माह से जद्दोजहद में जुटा है। इसी के चलते एक बार परीक्षा को टालना भी पड़ा। बुधवार को परीक्षा के संबंध में हुई हाईकमेटी की बैठक में परीक्षा केंद्रों पर अंतिम निर्णय ले लिया गया है। आठ जिलों के 5.27 परीक्षार्थियों के लिए 397 केंद्रों का निर्धारण किया गया है। हालांकि पिछली वर्ष की अपेक्षा इनकी संख्या 26 कम हो गई है। पिछले वर्ष विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में 423 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार के परीक्षा केंद्रों में 127 महाविद्यालय ऐसे हैं जो किसी न किसी मामले में दागी रहे हैं। इसमें 58 महाविद्यालय प्राचार्य विहीन व कुछ दागी कॉलेज भी हैं। परीक्षा विभाग का दावा है कि इन सभी 127 महाविद्यालयों की ओर से नियम शर्तों को पूरा करने के बाद ही परीक्षा केंद्र बनाया गया। साथ ही परीक्षा की शुचिता की दृष्टि से सभी महाविद्यालयों पर विश्वविद्यालय की ओर से केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन


सचल दल व मजिस्ट्रेटों की निगरानी में संपन्न होगी परीक्षा
अवध विश्वविद्यालय की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के अलावा मजिस्ट्रेटों की निगरानी में भी संपन्न होगी। अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने सभी आठ जनपदों के जिलाधिकारी को पत्र लिख कर स्टेटिक व जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए जाने की बात कही है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने अपने स्तर पर करीब 10 सचल दलों का गठन किया जा रहा है। यह संबद्ध महाविद्यालयों का दौरा करके परीक्षा की निगरानी करेंगे।

सीसीटीवी के लिए जारी होगी धनराशि
- अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में 27 अनुदानित व राजकीय महाविद्यालयों में सीसीटीवी न लगने के पर बुधवार को कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने महाविद्यालयों के साथ बैठक की है। बैठक में सभी को अपने-अपने महाविद्यालयों में सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। कुलपति ने बताया कि अनुदानित व राजकीय महाविद्यालयों में लगने वाले सीसीटीवी की धनराशि जल्द ही प्रदेश सरकार की ओर से जारी की जाएगी।

एक क्लिक पर मिलेंगी सभी जानकारियां
अवध विश्वविद्यालय के परीक्षा संबंधी सभी कार्य ऑनलाइन हो चुके है। अब परीक्षा फॉर्म से लेकर मार्कशीट निकलने तक की पूरी प्रक्रिया इंटरनेट के माध्यम से होगी। अभी तक परीक्षा फॉर्मों के भरने, प्रवेश पत्र व रिजल्ट संबधी जानकारी ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट से मिलती थी लेकिन इस बार की परीक्षा में प्रयोगात्मक परीक्षा का मूल्यांकन व मुख्य परीक्षा में ओएमआर सीट की जांच व मार्कशीट संबधी कार्य भी ऑनलाइन ही संपन्न होने हैं। इस प्रकार अब एडमिशन से लेकर मार्कशीट तक की पूरी प्रकिया ऑनलाइन हो गई है। कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित गुरुवार को पूरी डिटेल अपनी प्रेस में बता सकते हैं।

अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण हो चुका है। सीसीटीवी समेत सभी आवश्यक कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है। गुरुवार को कुलपति मनोज दीक्षित मीडिया से बातचीत कर परीक्षा संबंधी व विश्वविद्यालय के डिजीटलाइजेशन की सभी जानकरियां देंगे।- डॉ. एसएन शुक्ला, मीडिया प्रभारी, अवध विश्वविद्यालय
विज्ञापन


बीएससी की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आज से
फैजाबाद । झुनझुनवाला पीजी कॉलेज में बीएससी रसयान विज्ञान प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षाएं 16, 19 व 20 मार्च व एमएड प्रथम वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा 24 मार्च को संपन्न होगी। प्राचार्य डॉ. रजनीश कुमार ने व बीएससी प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के परीक्षार्थियों को 15 मार्च व एमएड के परीक्षार्थियों को 21 मार्च में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश जारी किए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें