फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्के जमा करने में बैंकों की मनमानी पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सिविल लाइंस शाखा का मामला
विज्ञापन

फैजाबाद। सिक्के जमा करने में बैंकों की मनमानी से ग्राहकों व आम जनमानस को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को सेंट्रल बैंक में सिक्के नहीं जमा होने पर ग्राहकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर बैंककर्मियों ने नौ हजार रुपये के सिक्के जमा करके ग्राहकों को शांत कराया।

नोटबंदी के बाद से बाजार में सिक्कों की बाढ़ सी आ गई है। बैंक द्वारा ग्राहकों को रकम निकासी के दौरान सिक्के थमा दिए जाते हैं मगर जब ग्राहक सिक्के जमा करने जाते हैं तो बैंककर्मी आनाकानी करते हैं और अभद्रता पर उतारू हो जाते हैं।
विज्ञापन


बैंकों द्वारा सिक्के नहीं जमा करने पर फुटकर दुकानदारों से लेकर शोरूम, पेट्रोल पंप सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर सिक्के नहीं लेने की सूचना चस्पा कर दी गई है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में सिक्कों के प्रचलन को लेकर तमाम तरह की अफवाहें उड़ रही हैं।

इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी बदतर है। पेट्रोल पंपों पर भी आए दिन उपभोक्ताओं से झड़प की स्थिति बनी रहती है। बैंक अधिकारियों के अनुसार एक व्यक्ति प्रतिदिन दो हजार रुपये तक के सिक्के बैंक में जमा कर सकता है।

फिर भी बैंककर्मी उक्त निर्देशों को दरकिनार करते हुए सिक्के लेने से कतराते हैं, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में सहादतगंज निवासी अंकित जायसवाल को बैंककर्मियों ने सिक्के जमा करने से मना करके अभद्रता की थी।

सोमवार को अंकित अपने पिता रमेश चंद्र जायसवाल व अन्य लोगों के साथ वही सिक्के जमा करने बैंक पहुंचा। बैंककर्मियों ने पुन: सिक्के लेने से मना कर दिया तो अंकित व अन्य ग्राहक भड़क गए और सिक्के जमा नहीं करने का कारण पूछने लगे। इसी दौरान अन्य ग्राहक भी आक्रोशित हो गए। विवाद बढ़ता देखकर बैंककर्मियों ने नौ हजार रुपये के सिक्के जमा करके लोगों को शांत कराया।

सिक्का नहीं लेने वालों की करें शिकायत
एलडीएम एके सिंह का कहना है कि, आरबीआई की गाइड लाइन के अनुसार एक व्यक्ति प्रतिदिन दो हजार रुपये के सिक्के बैंक में जमा कर सकता है। यदि कोई बैंक कर्मचारी सिक्के लेने में आनाकानी करता है तो ग्राहक बैंक अधिकारियों से शिकायत करें और संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएं। सिक्के नहीं लेना पूर्णतया अवैधानिक है।
विज्ञापन


दुकानदार सिक्के नहीं लेंगे तो दर्ज होगा मुकदमा
एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया का कहना है कि, दुकानदारों व पेट्रोल पंपों पर सिक्के नहीं लेने की शिकायत पर संबंधित के खिलाफ जांच कराकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सरकारी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें