फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामभोला तिवारी बने रुदौली बार अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमागहमी के बीच हुआ एसोसिएशन का चुनाव
विज्ञापन

रुदौली (फैजाबाद)। रुदौली बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को काफी गहमागहमी के बीच हुआ। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन शिवमूर्ति शर्मा ने चुनाव परिणाम की घोषणा की, जिसमें अध्यक्ष पद पर रामभोला तिवारी, महामंत्री रामरतन यादव व कोषाध्यक्ष पद पर सुधीर श्रीवास्तव को विजयी घोषित किया गया।

चुनाव में कुल 159 मतदाता थे, जिसमें 155 ने अपने मत का प्रयोग किया, तीन मत अवैध घोषित हुए। बार एसोसिएशन के सभागार में गुरुवार को सुबह नौ बजे से मतदान शुरू होकर अपराह्न तीन बजे तक चला। अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद पर कांटे की लड़ाई रही।
विज्ञापन


बाकी पदों पर सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए। शाम चार बजे मतगणना हुई। इसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामभोला तिवारी को 82, मो. शकील को 70 मत मिले। महामंत्री पद पर रामरतन यादव को 59, देवेंद्र तिवारी को 54 व रमेशचंद्र शुक्ला को 39 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर सुधीर श्रीवास्तव को 61 उत्तम कुमार वर्मा को 57, रामकेवल को 34 मत मिले।
विज्ञापन


वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रमेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष प्रथम विकार आलम, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष द्वितीय बृजचंद्र श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार यादव, संयुक्त मंत्री प्रथम प्रशासन अमरेंद्रनाथ मिश्रा, संयुक्त मंत्री प्रकाशन कलीम खां, गवर्निग कौंसिल सीनियर अंबिका प्रसाद यादव, रवींद्र नाथ तिवारी, रामसुख वर्मा आदि निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें