फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौटंकी में आए रंगकर्मी की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौटंकी में आए रंगकर्मी की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र के पिलखावा गांव में हुई नौटंकी कलाकारों के साथ आए रंगकर्मी एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव बंद कमरे में बने श्रृंगार घर में पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
विज्ञापन

सोमवार की रात जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में गांव में नौटंकी कार्यक्रम के लिए मवई क्षेत्र से नौटंकी कलाकार बुलाए गए थे। रात भर ग्रामीणों ने नौटंकी का आनंद लिया, भोर में नौटंकी कलाकार साजो सामान सहित चले गए। मंगलवार सुबह प्राथमिक विद्यालय के बच्चे स्कूल पहुंचे तो एक कमरे में बनाए गए श्रृंगार घर में युवक शव पड़ा देखा। मृतक की पहचान 47 वर्षीय शिवदत्त शर्मा पुत्र राम बरन निवासी ग्राम पारा पहाड़पुर थाना मवई फैजाबाद के रूप में हुई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रौनाही थाने के उपनिरीक्षक भीमसेन यादव ने बताया कि छानबीन कराई जा रही है, मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें