फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मना रक्षाबंधन, ग्रहण का दिखा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाइयों ने भी लिया बहनों की रक्षा का संकल्प
विज्ञापन

फैजाबाद। भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन सोमवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा, तो भाइयों ने उन्हें जीवन पर्यंत रक्षा करने का वचन दिया। रक्षाबंधन पर सोमवार को राखी बांधने व बंधवाने को लेकर भाई-बहनों में खासा उत्साह रहा।

खासकर उन परिवारों में त्योहार को लेकर ज्यादा उत्साह दिखा, जिस घर का कोई सदस्य काफी दिनों बाद घर लौट रहा था। हालांकि चंद्र ग्रहण के चलते दिन में 11:07 से दोपहर 01:52 बजे तक ही शुभ मुहूर्त रहा। ऐसे में इसी शुभ मुहूर्त में राखी बंधाने की होड़ रही।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर थाल में दीपक सजाकर बहनों ने भाइयों की आरती उतारी और कलाई में रक्षासूत्र बांधा। भाई ने प्रतिबद्धता के साथ जीवनभर रक्षा का वचन दिया। छोटे बच्चों में अपनी मनपसंद राखियां बंधवाने को लेकर होड़ रही।

महंगाई ने बिगाड़ा स्वाद
फैजाबाद। महंगाई ने रक्षाबंधन का मजा किरकिरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मिठाई से लेकर राखियों व अन्य वस्तुओं के भाव आसमान छूते नजर आए। साधारण रक्षासूत्र भी पांच-दस रुपये से कम में नहीं मिला। मिष्ठान भंडारों पर मिठाइयों का ढेर तो था मगर भाव ऐसा कि आम आदमी दिल खोलकर खरीदारी से कतराता नजर आया।

जेल में भी मनाया पर्व
परिस्थितियां चाहे अनुकूल हों या फिर प्रतिकूल, भाई-बहन का प्यार अमिट व अटूट ही रहता है। सोमवार को इसका साक्षी बना जिला मुख्यालय स्थित मंडल कारागार। दूरदराज से पहुंचीं सैकड़ों बहनों ने जेल में निरुद्ध भाइयों की कलाई पर राखियां बांधी।
विज्ञापन


जहां पुरुष कारागार में बहनों की भीड़ दिखी, तो वहीं महिला कारागार में दर्जनों भाई भी अपनी बहन से राखी बंधवाने पहुंचे थे। भाई-बहन के इस प्यार में जेल प्रशासन ने भी कोई अड़चन नहीं डाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें