फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बार फेल हो रही ओसीबी, बिजली उपभोक्ताओं में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बार-बार फेल हो रही ओसीबी, बिजली उपभोक्ताओं में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोहावल। बिजली उपकेंद्र सोहावल में पचास लाख की लागत से लगाई गयी नई ओसीबी (आयल सर्किट ब्रेकर) फेल हो गयी। टूटते तारों से परेशान लहरापुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को तार जोड़ने गए बिजलीकर्मियों को खदेड़ दिया। कड़ी मशक्कत के बाद 24 घंटे बाद लाइन जोड़ी गई। इस बीच आरएल फीडर से जुड़े दर्जनों गांव अंधेरे में डूबे रहे।
विज्ञापन

कुछ महीने पहले ही उपकेन्द्र में लगाई गयी नई ओसीबी जबाब दे रही है। इसका ट्रिपिंग सिस्टम फेल है। लाइन फाल्ट व अधिक लोड पर भी ट्रिप नहीं करती, नतीजतन हाई वोल्टेज की लाइनें टूट कर जमीन छूने लगती हैं। एक सप्ताह पहले लखौरी की लाइनें इसका शिकार हुईं। गुरुवार की रात लहरापुर निवासी हरिशंकर मिश्र के खेत में चलती लाइन का तार ट्रिपिंग सिस्टम ओसीबी फेल होने से टूट कर गिर गया। ग्रामीणों की जान खतरे में पड़ गयी। शुक्रवार को बिजलीकर्मी तार जोड़ने गए तो ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ दिया। कड़ी मशक्कत के बाद 24 घंटे बाद बलपूर्वक लाइन जुड़वाई गयी। इस बीच दर्जनों गांवों में आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ एसपी सिंह ने बताया कि बिछाई गयी लाइनें जर्जर हो चुकी हैं, अधिक लोड उठा नहीं पाती। ओसीबी के फेल हो रहे सिस्टम की जांच कराई जा रही है, जल्दी ही कमी को दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें