फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 मरीज मिले कोरोना पॉजिटिव, 95 हुए डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में शुक्रवार को सिर्फ 21 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि, 95 संक्रमितों ने जंग जीत ली। उनको स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 16211 हो गई है। जिनमें सक्रिय मरीज घटकर 660 रह गए हैं।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को 4373 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिसमें सिर्फ 21 पॉजिटिव मिले हैं। 3319 लोगों का जांच के लिए नमूना लिया गया है। रिपोर्ट में नगर निगम के अमानीगंज, अग्नि कुंड, तारुन के सोनौरा में दो-दो पॉजिटिव मिले।
मोदहा, बीकापुर के शेरपुर, रामपुर भगन, हैरिंगटनगंज के गणेशपुर, आदिलपुर, मसौधा के ब्रह्मबाबा, कौशलपुरी कॉलोनी, पूरा के बहोरनपुर, आशापुर, सोहावल के सोखावा, तारुन के बरवा व जाना बाजार आदि जगहों पर एक-एक पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

कुल सक्रिय मरीजों में से 585 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में 54, जगत हॉस्पिटल में दो, चिरंजीव हॉस्पिटल में तीन, आनंद हॉस्पिटल में नौ, संजाफी हॉस्पिटल में पांच व निर्मला हॉस्पिटल में दो मरीजों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें