फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: प्रधान के रिक्त तीन पदों के लिए 21 नामांकन

Tue, 21 Feb 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में ग्राम प्रधान के तीन रिक्त पदों के लिए सोमवार को 21 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। उप चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के बाद रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पद के 43 में से 12 पद फिर रिक्त रह गए। केवल 31 पदों के लिए नामांकन किया गया।
विज्ञापन


संबंधित खंड विकास कार्यालयों में प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र रिटर्निंग अफसरों के सामने दाखिल किये। सुबह 10 से शाम को 4 बजे तक दाखिल नामांकन पत्रों के बाद यह तस्वीर सामने आई। सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए थे।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान ने बताया कि प्रधान पद के लिए रिक्त मयाबाजार ब्लॉक के भैरीपुर में पांच, हैरिंग्टनगंज के चंदीपुर नगहरा में आठ और रुदौली के बरावां में आठ नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए पूराबाजार के रिक्त दो पदों के लिये दो आवेदन हुये। इसी प्रकार सोहावल में तीन पदों के लिये एक, मयाबाजार में नौ पद के लिये तीन, बीकापुर के 10 पदों के लिये 10, तारुन में पांच के लिये पांच, अमानीगंज में तीन पदों के लिये दो, मिल्कीपुर में नौ के लिये सात, रुदौली में एक पद के लिये एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है।

बताया कि हैरिग्टनगंज में एक पद खाली है, इसके लिये कोई आवेदन नहीं हुआ। दाखिल नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को होगी।

दो ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय
पूरा बाजार। विकासखंड पूरा बाजार की दो ग्राम पंचायतों में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन कराए गए। एक-एक नामांकन होने के कारण दोनों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। सोमवार को ग्रामसभा सरायरासी में वार्ड संख्या सात पर अंशुमान सिंह ने अकेले नामांकन किया।

इसी तरह ग्राम पंचायत पाराखान में वार्ड संख्या 15 में रुचि गौतम ने एकमात्र नामांकन किया। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी विवेक सिंह व सीडीपीओ रवि श्रीवास्तव ने दी। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें