फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रही महिला को वाहन नें रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटरंगा। अयोध्या-लखनऊ फोरलेन पर मवई थाना के अमीरपुर गांव के मोड़ पर गुरुवार देर रात एक महिला अपने पति के साथ पैदल सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



गुरुवार रात गांव निवासी विरजाशंकर अपनी पत्नी विद्यावती (42) को एक वैवाहिक समारोह में लेकर जा रहे थे। रात करीब आठ बजे हाईवे पर पैदल सड़क पार करते समय पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पत्नी विद्यावती को रौंद दिया।


स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से महिला को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें