फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि योजना के शुभारंभ का होगा सजीव प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि योजना के कार्यक्रम का होगा सजीव प्रसारण
विज्ञापन

अयोध्या। गोरखपुर में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का शुभारंभ रविवार 12 बजे किया जायेगा। जिले के लघु एवं सीमांत किसानों को सजीव प्रसारण दिखाने के लिए तहसील एवं ब्लॉकों सहित जिला मुख्यालय पर व्यवस्था की गई है। एलईडी वैन के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार कराया जायेगा।


प्रभारी जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने बताया कि जनपद मुख्यालय एवं तहसील स्तर का कार्यक्रम अवध विश्व विद्यालय के संतकबीर सभागार में होगा जबकि तहसील रूदौली का कार्यक्रम रूदौली डिग्री कॉलेज रूदौली, सोहावल, बीकापुर एवं मिल्कीपुर तहसील का कार्यक्रम तहसील के सभागार में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सात ब्लॉक मसौधा, पूरा, मया, तारून, हरिग्टनगंज, अमानीगंज व मवई का कार्यक्रम संबंधित ब्लॉक के सभागार में होगा। कार्यक्रम स्थल पर सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित सुशासन एवं विकास की नई मिसाल परिवर्तन के 22 माह पुस्तिका एवं कलेंडर का वितरण कराया जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें