फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1274 ने छोड़ी हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
1274 ने छोड़ी हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में बुधवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान, इंटर की औद्योगिक संगठन व द्वितीय पाली में इंटर की अर्थशास्त्र, वाणिज्य, भूगोल, कृषि, शस्य विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें हाईस्कूल की परीक्षा में अयोध्या जनपद से 1274 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इंटर की परीक्षा में सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी के सचल दल ने एआईटी जगनपुर व मां संतोषी इंटर कॉलेज जगनपुर का निरीक्षण किया, यहां सब कुछ ठीक मिला। मंडलीय कंट्रोल रूम की सूचना के अनुसार प्रथम पाली में हाईस्कूल की परीक्षा में अयोध्या मंडल से कुल 5527 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। जबकि इसी पाली में इंटर के मात्र तीन विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें