फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी, गलन बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्द हवा के साथ हुई बूंदाबांदी, कांपे लोग
विज्ञापन

अयोध्या। दो दिन से एकाएक मौसम में हुआ बदलाव सोमवार को भी यथावत रहा। दिन भर सर्द हवा सितम ढाती रही। शहर के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। सूरज का काले बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल भी चलता रहा।

5.1 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही सर्द हवा की वजह से सोमवार को भी तापमान में कमी देखी गई। अभी मौसम विभाग भी मौसम में किसी परिवर्तन की संभावना नहीं जता रहा है।
विज्ञापन


दो दिनों से बदला मौसम का मिजाज सोमवार को भी पूर्ववत ही रहा। सुबह से ही आसमान में काले बादलों का डेरा रहा। सर्द हवा से गलन और बढ़ गई।

दिन चढ़ने के साथ कुछ देर के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए लेकिन फिर सूरज काले बादलों में गुम होता रहा। दिन भर कड़ाके की ठंड से बच्चे, बूढ़े समेत हर किसी को कंपकंपी छूट रही थी।

लोगों के तन पर ठंड से बचाव के किए गए इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे थे। उधर, प्रशासन की ओर से ठंड से बचाव के लिए किए गए इंतजाम भी अपर्याप्त हैं।

यूं तो प्रशासनिक अधिकारी करीब 200 स्थानों पर अलाव जलाने की बात कर रहे हैं लेकिन अभी भी कई सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की मुकम्मल व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन


नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि दिन का तापमान 22 से लुढ़ककर 21 डिग्री सेल्सियस व रात का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 92 व न्यूनतम 60 प्रतिशत रही। अभी मौसम में किसी परिवर्तन की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें