फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने भ्रमण कर समितियों की समस्याएं जानी

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने जानी समस्याएं
विज्ञापन

फैजाबाद। शारदीय नवरात्रि पर्व 10 अक्तूबर से प्रारंभ हो रहा है। दुर्गापूजा एवं रामलीला को भव्य व सकुशल संपन्न कराने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति साकेत द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समिति के सह संयोजक गगन जायसवाल, मीडिया प्रभारी बजरंगी साहू तथा सहमीडिया प्रभारी सुप्रीत कपूर ने बताया कि अभी तक नगर भ्रमण के क्रम में मध्य जोन (रिकाबगंज क्षेत्र) के जोनल प्रमुख अशोक कनक, पश्चिमी जोन (सिविल लाइन, मोदहा एवं सहादतगंज क्षेत्र) के जोनल प्रमुख दीपक गौतम, कैंट जोन के जोनल प्रमुख पवन कुमार निषाद एवं उत्तरी जोन (साहबगंज क्षेत्र) के जोनल प्रमुख चंदन गुप्ता के क्षेत्रों में केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में भ्रमण करके उपरोक्त क्षेत्रों में होने वाली राम लीलाओं एवं समस्त पूजा समितियों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान समितियों के पदाधिकारियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनते हुए जल्द ही संबंधित विभागों से निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें