फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में उठी बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक शनिवार को गुलाबबाड़ी स्थित सपा कार्यालय पर हुई, जिसमें लोकसभा चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग उठाई गई। साथ ही पिछली बैठक की कार्रवाई की पुष्टि और प्रदेश से आए परिपत्रों पर चर्चा की गई व नौ अगस्त तक बूथ कमेटियों का गठन करके सूची पार्टी कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्देश मिलते ही पार्टी बैलेट सत्याग्रह करेगी। कहा कि पार्टी के नवगठित प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष एक सप्ताह में कमेटी का गठन करके सूची पार्टी कार्यालय पर जमा करें। पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पांडेय पवन ने कहा कि भाजपा ने देश व प्रदेश में कोई भी विकास अब तक नहीं किया है।

पूर्व विधायक अभय सिंह ने कहा कि प्रदेश के हालात अच्छे नहीं हैं। योगी सरकार की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। इस मौके पर जिला महासचिव बख्तियार खान, भागीरथी तिवारी, बाबूराम गौड़, रामअचल यादव, जिला पंचायत सदस्य शंभूनाथ सिंह दीपू, मनोज जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें