फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवाद से बड़ी से बड़ी बाधा दूर होती हैं : मनोज दीक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के उन्नयन एवं विकास में सहभागिता के लिए कर्मचारियों को खुले मंच पर चर्चा के लिए संत कबीर सभागार में आमंत्रित किया गया। इसकी अध्यक्षता कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने की। चर्चा का उद्देश्य कर्मचारियों एवं अधिकारियों के मध्य बेहतर वातावरण एवं स्वस्थ्य परिवेश स्थापित करना है।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने कहा कि संवाद के माध्यम से बड़ी-बड़ी बाधाओं को पार किया जा सकता है। विश्वविद्यालय में पठन-पाठन का स्वस्थ्य परिवेश तैयार करने के लिए विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों का सहयोग आवश्यक है। हमारा ध्येय है कि हम अपने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को बेहतर संवाद के जरिए उनकी शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा कर विश्वविद्यालय को नई शैक्षिक एवं गुणवत्ता परक ऊंचाईयों की तरफ ले जा सकें।

चर्चा में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह ने विश्वविद्यालय के कई विभागों में शौचालयों की कमी, उनकी साफ-सफाई व मरम्मत कराए जाने पर जोर दिया। कर्मचारी संघ भवन के जीर्णोद्धार कराए जाने की बात कही एवं 2012 में कराई गई बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लंबित भुगतान की मांग को रखा। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के सीपीएफ व अन्य भुगतान को समय से कराने की मांग की।
विज्ञापन


कर्मचारी संघ के महामंत्री राम कुमार ने बाहर से आने वाले छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के बैठने की समुचित व्यवस्था कराये जाने की मांग की। कुलपति ने संबंधित अधिकारियों से लंबित मांगों को शीघ्र पूरा कराये जाने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. एसएन शुक्ल, मुख्य नियंता प्रो. आरएन राय, वित्त अधिकारी लाल प्रताप सिंह, उप कुलसचिव विनय कुमार सिंह व उमानाथ, मुख्य अभियंता आरके सिंह, पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. आरके सिंह, कर्मचारियों में कृतिका निषाद, श्याम कुमार, विष्णु यादव, सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें