लेखपालों ने जारी रखा कार्य बहिष्कार
फैजाबाद। अपनी मांगों को लेकर लेखपालों ने कार्य बहिष्कार 11 वें दिन भी जारी रखा। धरने में शुक्रवार को लेखपालों में कार्रवाई को लेकर खासी नाराजगी रही। कहा कि मांगें मानने के बजाए सरकार एस्मा लगाकर लेखपालों के खिलाफ उत्पीड़न की कार्रवाई कर रही है। लेखपाल इससे डरने वाले नहीं हैं। जब तक मांगें नहीं मानी जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
सदर तहसील के सामने तिकोनिया पार्क मेें आयोजित धरने में संगठन के नेताओं ने न्यायोजित मांगों को लेकर लेखपालों से किए जा रहे आंदोलन को असंवैधानिक करार देते हुए एस्मा लगाए जाने के निर्णय की निंदा की। धरने का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अमरनाथ पांडेय और संचालन जय नारायण तिवारी ने किया। धरने में संघर्ष समिति के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश अटेवा आईटी सेल के प्रदेश प्रभारी अभिनव सिंह राजपूत, बद्री नाथ उपाध्याय, अशोक तिवारी, सोहावल के अध्यक्ष साधूशरण यादव, मंत्री राम सुरेश, बीकापुर के अध्यक्ष अवधेश मिश्र, मिल्कीपुर के अध्यक्ष महेंद्र तिवारी, मंत्री अजय तिवारी, रुदौली के अध्यक्ष रवि प्रकाश पाठक, मंत्री बृजनाथ द्विवेदी, सदर के अध्यक्ष प्रदीप कुमार तिवारी, मंत्री राम अभिलाख यादव , डॉ. पृथ्वीराज पांडेय सहित अन्य लोग थे।