बूथ स्तर तक सरकार की योजनाएं पहुंचाएं कार्यकर्ता : महाना
फैजाबाद। केंद्र व प्रदेश की सरकार किसानों, मजदूरों व व्यापारियों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह बूथ स्तर पर सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करें। ये बात जिले के प्रभारी मंत्री/ औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कही। वो शुक्रवार शाम सर्किट हाउस पहुंचे। जहां सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंदर यादव, बाबा गोरखनाथ, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय आदि ने उनका स्वागत कर उनके साथ तमाम योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।