फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता के बयान के बाद आरोपियों पर धारा बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता के बयान के बाद आरोपियों पर धारा बढ़ी
विज्ञापन

हैदरगंज (फैजाबाद)। क्षेत्र के एक निजी विद्यालय के प्रबंधक के देवर द्वारा एक नाबालिग छात्रा संग अश्लील वीडियो बनाने के मामले में रविवार को पीड़ित छात्रा के 161 के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी पर कई धाराएं बढ़ा दी है। सीओ बीकापुर रुचि गुप्ता ने बताया कि घटना की बारीकी से जांच की जा रही है, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन

विदित हो कि शुक्रवार शाम हैदरगंज स्थित एक स्कूल की छात्रा संग स्कूल के प्रबंधक के देवर का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित स्कूल को सील कर आरोपी प्रबंधक के देवर मेराज व प्रबंधक के पति सिराज अहमद को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को पीड़िता के चाचा की तहरीर व उसके 161 के बयान के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं को बढ़ा दिया है। पुलिस महिला प्रबंधक की तलाश कर रही है। एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि घटना को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ाई जा रही है, लोग इससे सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें