फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का सबसे मजबूत युवा संगठन भाजयुमो : सुभाष

विज्ञापन
विज्ञापन
देश का सबसे मजबूत युवा संगठन भाजयुमो
विज्ञापन

फैजाबाद। कांग्रेस को अगर किसी युवा नेता की आवश्यकता होती है तो वह किसी बड़े नेता के परिवार का सदस्य होता है। सपा के सभी नेता एक ही परिवार के हैं। लेकिन भाजपा में इसका उल्टा है, यहां कार्यकर्ता भारत माता का जयघोष करता है, इसलिए यह देश का सबसे मजबूत युवा संगठन है। ये बात भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी ने पार्टी कार्यालय में आयोजित स्वागत सभा में कही। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ता के लिए अपने पिता का अपमान करना यह औरंगजेब की संस्कृति है। हम लोग राम की संस्कृति का अनुसरण करते है। मोदी ने 56 इंच के सीने की बात पर आज भी कुछ विपक्षी कमेंट करते है। परंतु जब अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन होता है और पूरी दुनिया ताली बजाती है तो यहां के हर निवासी का सीना 56 इंच का हो जाता है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने आये हुए सभी आगंतुको के प्रति आभार व्यक्त किया। स्वागत सभा के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिह्न व गदा भेंट किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, रमेश सिंह, कृष्ण कुमार पांडेय, इन्द्रभान सिंह, सुनील तिवारी शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें