शंटिंग के दौरान बेपटरी हुई फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस की बोगी
फैजाबाद। फैजाबाद जंक्शन पर बुधवार सुबह करीब 10:45 बजे मालगोदाम के पास शंटिंग के दौरान फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस की एक बोगी पटरी से उतर गई। इसकी सूचना तत्काल स्टेशन अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों ने दी। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों व कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब 1 बजे बोगी को पटरी पर किया गया। फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन की चार बोगी को बुधवार सुबह करीब 10:45 बजे वॉशिंग लाइन पर ले जाया जा रहा था, इस दौरान बोगी नंबर-084442 पटरी से उतर गई। हादसे का कारण क्षतिग्रस्त रेल पटरी बताई जा रही है, जिसे रेल कर्मियों द्वारा दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा था। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी अपनी जवाबदेही से बचते रहे और मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी। हालांकि रेलवे बोर्ड के सदस्य व भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश पांडेय ने डीआरएम को घटना को संज्ञान में लाते हुए जांच की बात कही है।