फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में बादल और हवाओं से बढ़ी गलन

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी ठंड का सितम रहेगा जारी
विज्ञापन

फैजाबाद। आसमान में छाए बादलों और सर्द हवा के चलने से बुधवार को ठंड फिर बढ़ गई। दिनभर चली पछुआ हवा से लोगों की कंपकंपी छूट गई। मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम ऐसे ही बना रहेगा।
विज्ञापन

कुछ दिनों से लगातार खिल रही धूप लोगों को ये एहसास करा रही थी कि अब ठंड खत्म हो गई है लेकिन मौसम ने बुधवार को अचानक करवट बदली। दिनभर बादल छाए रहे। दिन में 6 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रहीं पछुआ हवा से लोग परेशान रहे। इससे दिन का तापमान चार डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात का तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 11 रहा। आर्द्रता अधिकतम 82 प्रतिशत व न्यूनतम 48 रही। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विभाग के अनुसार 11 फरवरी को हिमालय पर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण बूंदाबांदी हो सकती है। फिलहाल मौसम में किसी विशेष सुधार की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें