फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी दिवस पर 80 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी दिवस पर 80 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा
विज्ञापन

फैजाबाद। अवध विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में बुधवार को आयोजित यूपी दिवस पर लगभग 80 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। इस दौरान भाजपा सांसद, विधायक समेत अफसरों ने सरकार की योजनाएं और उपलब्धियां गिनाई।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश में पहली बार पूरे प्रदेश में 24 जनवरी को इस कार्यक्रम का वृहद स्तर पर आयोजन किया गया है। जिससे प्रदेश के सर्वांगीण विकास से आम जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की मंशा नाली, खड़ंजा, बिजली ही नहीं वरन स्वच्छ भारत मिशन व अन्य तमाम योजनाओं के जरिए आम जनता का सम्पूर्ण मानसिक विकास है।
विज्ञापन

कमिश्नर मनोज मिश्र ने यूनाइटेड प्रोविंस से उत्तर प्रदेश के गठन के बारे में प्रमाणिकता के साथ जानकारी देते हुए 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के सफल आयोजन व सहभागिता की अपील की। अवध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनोज दीक्षित ने विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षाणिक उत्थान के साथ संगीत अकादमी, स्पोर्ट्स स्टेडियम की सुविधा अतिशीघ्र उपलब्ध कराने की जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या में सर्वाधिक पांच जैन तीर्थांकरों ने जन्म लिया। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश की गरिमा व प्रगति को सशक्त व चिरस्थायी बनाने के लिए पहली बार यूपी दिवस का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह मर्यादा व त्याग की भूमि है। आज विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण हुआ है। इससे जनपद की दिशा, दशा व तकदीर बदलेगी। सुप्रसिद्ध साहित्यकार यतींद्र मिश्र ने अयोध्या फैजाबाद के गौरवशाली अतीत व वर्तमान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक रूदौली रामचन्दर यादव, विधायक बीकापुर शोभा सिंह चैहान, विधायक गोसाईगंज इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, विधायक मिल्कीपुर बाबा गोरथनाथ आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी का संचालन एसओसी बीडी द्विवेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 63.78 करोड़ रुपये की लागत वाली 14 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इनमें लोक निर्माण विभाग की पांच, मंडी परिषद, जल निगम सीएंडडीएस, बाढ़ खंड की एक-एक परियोजना, नागर इकाई की दो, बिजली की दो और नगर निगम की दो परियोजनाएं शामिल हैं। इसके साथ ही 15.82 करोड़ रुपये की 12 परियोजनाओं का लोकार्पण सांसद लल्लू सिंह ने किया। इनमें यूपी प्रो कॉर्पोरेशन, ट्यूबवेल, आवास विकास की एक-एक परियोजनाओं के साथ जिला पंचायत की पांच, पावर कॉर्पोरेशन की और नगर निगम की दो परियोजनाएं शामिल हैं।

स्वच्छता के लिए सम्मानित हुए प्रधान
जिले में स्वच्छता के प्रति विशेष योगदान के लिए प्रधानों के साथ ही अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें प्रधान केदारनाथ यादव, जगन्नाथ यादव, शीला यादव, तारावती, सुमित्रा मोदनवाल, सुमन वर्मा, शिवबक्श सिंह सचिव शशिकला, संपूर्णानंद तिवारी, सहायक विकास अधिकारी अनल कुमार श्रीवास्तव, खंड प्रेरक प्रशांत शुक्ल, मास्टर ट्रेनर शैलेंद्र सिंह, अजय, महेंद्र कुमार यादव, शमसेर खां, स्वच्छाग्राही सरिता निषाद, सबीना खातून, नितिन कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र, शाल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मनमोहा
कार्यक्रम में वन, सूचना, स्वास्थ्य, पंचायतीराज, संस्कृति, कृषि, बेसिक शिक्षा आदि विभागों की सचित्र प्रदर्शनियों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिमा यादव, आसावरी अवधी लोक समूह फरूवाही व शिव पूजन सांस्कृतिक दलों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण भी किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आम जनता, स्कूली बच्चे लाभार्थी आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें