फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइंस क्विज जूनियर व सीनियर में उदया विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
साइंस क्विज जूनियर व सीनियर में उदया विजेता
विज्ञापन

फैजाबाद। उदया पब्लिक स्कूल के विशाल ऑडिटोरियम में सहोदया इंटर स्कूल साइंस क्विज हुई। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ अवध विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने किया। प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर दोनों में वर्गों में उदया पब्लिक स्कूल की टीम विजेता रही। जूनियर वर्ग में जेबी एकादमी द्वितीय व अवध तीसरे पर और सीनियर वर्ग में टाइनी टॉट्स दूसरे व अवध तीसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि प्रो. शैलेंद्र कुमार ने कहा कि निश्चित ही इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों के मानसिक विकास में मदद मिलती है। समापन अवसर पर यूपीएस की डायरेक्टर अपूर्वा त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें