फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू में शरद पूर्मिणा स्नान को उमड़े भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शरद पूर्णिमा के अवसर पर रामनगरी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हजारों श्रद्धालुओं ने पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई और मंदिरों में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


शरद पूर्णिमा पर ब्रह्म मुहूर्त से ही अयोध्या के विभिन्न घाटों समेत फैजाबाद के गुप्तारघाट पर भक्तों का रेला रहा। श्रद्धालुओं ने मां सरयू का पूजन अर्चन कर दीपदान किया।

इसके बाद विभिन्न मंदिरों रामलला, कनकभवन, हनुमानगढ़ी, नागेश्वरनाथ आदि में भी माथा टेका। देर शाम दंतधावन कुंड पर परंपरागत ढंग से क्षीरशायी भगवान की मनोरम झांकी सजाई गई। मेला भी लगा।
विज्ञापन


क्षीरशायी भगवान के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। कैंट स्थित गुप्तारघाट पर भी भक्तों का रेला रहा। यहां मंदिरों में पूजन-अर्चन हुआ।

क्षीरशायी भगवान की सजी मनोरम झांकी
अयोध्या। शरद पूर्णिमा को साकेत भूषण समाज के तत्वावधान में दंतधावन कुंड पर लगातार 123वें वर्ष क्षीरशायी भगवान की भव्य झांकी सजाई गई।

कुंड में शेष शैय्या पर विराजमान भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, भगवान की नाभि कमल पर ब्रह्मा जी, देवर्षि नारद जी का दर्शन-पूजन कर भक्त कृतार्थ हुए।

साकेत भूषण समाज के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि क्षीरशायी भगवान को 21 क्विंटल खीर का भोग लगाकर भक्तों को खीर प्रसाद का वितरण किया गया।

झांकी के अवसर पर सांसद लल्लू सिंह, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, पूर्व चेयरमैन राधेश्याम गुप्ता आदि ने भगवान का पूजन अर्चन किया। झांकी आयोजन की व्यवस्था में समाज के महामंत्री नंदलाल गुप्ता, कार्यक्रम प्रभारी सुरेश गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता, रामबाबू गुप्त आदि जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें