फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर मंडलीय चिकित्सालय का हुआ निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल की सफाई व्यवस्था मिली बदहाल
विज्ञापन

फैजाबाद। डीएम के निर्देश पर बुधवार को पांच सदस्यीय टीम ने ने दर्शन नगर स्थित मंडलीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया। जिला उद्यान अधिकारी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने बुधवार को दोपहर बाद ओपीडी क्षेत्र, पैथॉलाजी, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, दवाओं का स्टॉक, साफ-सफाई आदि का बारीकी से निरीक्षण किया।

इस बीच सफाई व्यवस्था बदहाल मिलने पर टीम ने काफी असंतोष जताया और मामले की जानकारी डीएम को देने को कही। अस्पताल में दवाओं का स्टॉक पर्याप्त रहा तथा मरीजों से भी किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन


निरीक्षण करने गई टीम में जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ, नगर शिक्षा अधिकारी संजय गुप्ता, बीडीओ मसौधा पुष्पा वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी मयाबाजार अंजनी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी मसौधा मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ ने बताया कि जांच के बाद सामूहिक रूप से एकत्र की गई रिपोर्ट को देर शाम तक डीएम को सौंपा जाएगा। फिलहाल सफाई व्यवस्था बदहाल है, बाकी संतोषजनक रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें