मेडिकल स्टोर पर छापे के बाद केस दर्ज
बीकापुर। ड्रग्स एवं फूड विभाग की टीम द्वारा गुरुवार को कस्बे के सीएचसी गेट के बगल संचालित की जा रही दो मेडिकल स्टोर की दुकानों पर की गई छापेमारी की गई थी। छापेमारी के बाद देर रात करीब नौ बजे ड्रग निरीक्षक प्रबोधचन्द्र रस्तोगी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर अवैध पाए जाने पर मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जबकि दूसरे मेडिकल स्टोर का संचालन बैध पाये जाने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। विवेचक एसआई बीआर राजवंशी ने बताया कि एक मेडिकल स्टोर संचालक प्रेमनाथ भट्ट निवासी रूपापुर तारून के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।। प्रेमनाथ भट्ट की दुकान पर सेल्स फार्मासिस्ट न होने व वैध लाइसेंस न होने के चलते कार्रवाई हुई।