फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

201 मिले कोरोना पॉजिटिव, 286 हुए डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में मंगलवार को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में भर्ती छह कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 201 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि 286 संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीत ली। उनको अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। कुल मरीजों की संख्या अब 13473 पहुंच गई है। इनमें सक्रिय मरीज 2030 हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को 2203 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 201 पॉजिटिव पाए गए हैं। इस रिपोर्ट में नगर निगम क्षेत्र के पहाड़गंज में सर्वाधिक आठ पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा वजीरगंज, सहादतगंज में पांच-पांच, अमानीगंज ब्लॉक के कुमारगंज, मसौधा ब्लॉक की कौशलपुरी, बल्लीपुर, मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में चार-चार संक्रमित मिले।
नगर निगम के साहबगंज, लालबाग, आवास विकास कॉलोनी, जिला जज हाउस, हौसलानगर, उसरू, गद्दोपुर, साकेतपुरी कॉलोनी, रानोपाली, सीएचसी तारुन में तीन-तीन सहित अन्य जगहों पर पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल सक्रिय संक्रमितों में से 1842 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में 109, महिला अस्पताल में 20, जगत हॉस्पिटल में 10, चिरंजीव अस्पताल में 31 व आनंद अस्पताल में 18 मरीजों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें