फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिनों में 2.08 लाख भक्तों ने किए रामलला का दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दीपोत्सव की भव्यता अब सभी को आकर्षित कर रही है। इस बार रामनगरी ने 15.76 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस विश्व रिकॉर्ड का साक्षी बनने के लिए दीपोत्सव के दिन 23 अक्तूबर को करीब तीन लाख लोग अयोध्या पहुंचे थे।
विज्ञापन

जिसमें सैकड़ों विदेशी भी थे। सात देशों के 120 कलाकारों ने दीपोत्सव में राम कथा का मंचन किया बल्कि निर्माणाधीन मंदिर देखने भी गए और रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई।
अयोध्या शोध संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी रामतीरथ ने बताया कि विदेशी रामलीला दल के सदस्य मंदिर निर्माण कार्य देखकर अविभूत भी हो उठे। दीपोत्सव के दूसरे दिन दिवाली पर रामलला के दर्शन को भक्त उमड़ पड़े।
विज्ञापन

अगले दिन ग्रहण के चलते मठ-मंदिर बंद रहे, इसके बाद 26 से 28 अक्तूबर तक रामलला के दरबार में ही 2.08 लाख भक्त पहुंचे। दिल्ली से पहुंचे रामनरेश गर्ग ने कहा कि दीपोत्सव में अयोध्या ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
इसे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। लखनऊ निवासी अजीत सिंह सपरिवार दर्शन के लिए पहुंचे थे। कहा कि दीपोत्सव में नहीं आ सके थे, लाइव प्रसारण देखा था। अयोध्या में त्रेतायुग जीवंत होता दिखा। जिसके बाद खुद को अयोध्या आने से नहीं रोक पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें