फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषक व ग्रामीण महिलाओं के लिए विवि करे सार्थक पहल: नीलम शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण महिलाओं के लिए सार्थक पहल करे विवि
विज्ञापन

अयोध्या। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की प्रबंध परिषद में महिला सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में नामित सदस्य नीलम शर्मा ने शनिवार को विश्वविद्यालय का पहली बार भ्रमण किया। इस अवसर पर नव नियुक्त प्रबंध परिषद सदस्य ने कुलपति प्रो. जेएस संधू से औपचारिक भेंट की। उन्होंने कुलपति को सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय कृषक व ग्रामीण महिलाओं के लिए और सार्थक पहल करे। देवरिया जनपद निवासी नीलम शर्मा ने कुलपति को बताया कि विश्वविद्यालय के अधीन देवरिया में संचालित कृषि ज्ञान केंद्र सीमित सुविधाओं के बावजूद बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कुलपति से देवरिया जनपद की महिलाओं के विकास के लिए विशेष कार्यक्रम संचालित करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें