फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान लोकतंत्र की रीढ़:मनोज मिश्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमिश्नर अयोध्या मनोज मिश्र ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की रीढ़ है। मतदान के समय मतदाता की उदासीनता देश व देश की जनता के लिए अत्यंत खतरनाक है। उन्होंने मतदान के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि जो लोग मतदान में भाग नहीं लेते वही लोग सरकार बनने पर उसके कार्यों के प्रति असंतोष दिखाते हैं।
विज्ञापन



मंडलायुक्त ने सफल व सहज मतदान के लिए मतदाताओं व विशेषकर दिव्यांग, वृद्ध व गम्भीर रूप से बीमार मतदाताओं का मतदान सुनिश्चित कराने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा किये गए प्रयासों से अवगत कराया। उन्होंने लोगों को सचेत किया कि वे मतदान के लिए प्रलोभनों से बचें तथा ज्यादा से ज्यादा मत प्रतिशत में भागीदारी करें। जिससे देश के लिए व्यापक जनहित, समाज के हित तथा राष्ट्र हित की सरकार का गठन हो।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेएस संधू ने कहा कि मतदान किसी भी नागरिक के लिए राष्ट्र के प्रति सबसे बड़ा धर्म है। इससे मौके पर निदेशक शोध डॉ. एस के शुक्ला, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डी के द्विवेदी, अधिष्ठाता उद्यान डॉ. विक्रमा प्रसाद पांडेय, निदेशक प्रशासन डॉ. आर के जोशी, अधिशासी अभियंता ई. ओम प्रकाश, विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी व विद्यार्थी के अलावा पड़ोसी गांवों के मतदाता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें