परमहंस ने अनशन न करने का लिया निर्णय
अयोध्या। राममंदिर निर्माण की मांग को लेकर पूर्व में आमरण अनशन कर चुके महंत परमहंस दास ने 10 अप्रैल से दोबारा आमरण अनशन करने का निर्णय बदल दिया है।
उन्होंने करीब दो महीने पूर्व राष्ट्रपति को पत्र भेजकर कश्मीरी पत्थरबाजों की नागरिकता समाप्त करने व अलगाववादियों को कश्मीर से बाहर निकालने की मांग की थी।
चेतावनी दी थी कि यदि 9 अप्रैल तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह रामनवमी के दौरान 10 अप्रैल से आमरण अनशन करेंगे। महंत परमहंस दास ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रहित में मैंनेअनशन करने का निर्णय वापस ले लिया है।
कहा कि मांग को लेकर सरकार गंभीर है। कश्मीरी पत्थरबाजों पर कार्रवाई की जा रही है। अलगाववादी भी कार्रवाई की जद में हैं। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में राममंदिर निर्माण की प्रतिबद्धता एक बार फिर दर्शायी है। संभावना है कि नरेंद्र मोदी ही राममंदिर का निर्माण कराएंगें।