फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैराजों से छोड़े गए पानी से सरयू में फिर उफान

विज्ञापन
विज्ञापन
बैराजों से छोड़े गए पानी से सरयू में फिर उफान
विज्ञापन

फैजाबाद। नेपाल के पहाड़ों पर दो दिन हुई मूसलधार बारिश के बाद बैराजों से छोड़े गए पानी के चलते एक बार फिर से सरयू का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। दो दिनों में बैराजों से 5.06 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। मंगलवार शाम छह बजे सरयू का जलस्तर अयोध्या में 93.07 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। यह खतरे के निशान से 34 सेमी. ऊपर है। दूसरी ओर सरयू के बढ़ते जलस्तर के बाद कछार के गांवों में एक बार फिर से पानी चढ़ना शुरू हो गया है। इसको लेकर प्रशासन व बाढ़ कार्य खंड पूरी तरह सक्रिय है। सभी बाढ़ चौकियों व तटबंधों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

पांच दिनों में बैराजों से कम पानी छोड़े जाने के कारण सरयू के जलस्तर में कमी आनी शुरू हुई थी। तीन दिनों से घट रही सरयू के जलस्तर ने एक बार फिर से सोमवार शाम को रफ्तार पकड़ ली। शाम से रात्रि तक में सरयू का जलस्तर 92.92 मीटर से 93.07 मीटर तक की छलांग लगा दी। अभी जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी है। प्रति दो घंटे पर एक सेमी. की बढ़ोत्तरी हो रही है। बढ़ते जलस्तर की वृद्धि की वजह बैराजों से छोड़ा गया पानी बताया जा रहा है। मंगलवार सुबह शारदा बैराज से 1.09 लाख क्यूसेक, गिरजा बैराज 1.51 लाख क्यूसेक व सरयू बैराज से 1.64 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। कुल 2.75 लाख पानी छोड़ा गया है। यह सोमवार की अपेक्षा 63 हजार 715 क्यूसेक अधिक है। सोमवार को भी तीनों बैराजों से 2.21 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। दोनों दिनों की में 1.25 लाख क्यूसेक पानी की अधिकता पाई गई है। इसके चलते अभी दो दिन धीरे-धीरे सरयू के जलस्तर में वृद्धि के आसार बने हैं। दूसरी ओर सरयू के बढ़ते जलस्तर के बाद एक बार एबी व रौनाही तटबंध पर स्थित गांवों में दहशत का माहौल है। तटबंध से सटे कई गांवों में एक बार फिर से पानी भरना शुरू हो गया है। बाढ़ कार्य खंड के अधिशासी अधिकारी जेपी यादव बताते हैं कि दोनों तटबंध सुरक्षित हैं। बैराजों से छोड़े गए पानी के कारण सरयू के जलस्तर में वृद्धि होनी शुरू हुई है। यह दो दिन तक धीरे-धीरे बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें