फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ख्याल गायन में अनन्या व डुमरी में आयुषी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
ख्याल गायन में अनन्या व डुमरी में आयुषी अव्वल
विज्ञापन

फैजाबाद। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के तत्वाधान में शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता का आयोजन राजा मोहन गर्ल्स कॉलेज में हुआ। सभी विधाओं और वर्गों में विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। बाल वर्ग के ख्याल गायन में अनन्या पांडे प्रथम व गौरांशी श्रीवास्तव द्वितीय स्थान पर रही बाल वर्ग की ठुमरी गायन में आयुषी पांडे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त किशोर वर्ग के ख्याल गायन में अयोध्या के साकेत राम तिवारी प्रथम व अर्पित पांडे व नीलम पाठक द्वितीय एवं मानसी सिंह व काजल सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। किशोर वर्ग के ध्रुपद धमाट गायन में पीयूष दीक्षित व नीलम पाठक प्रथम स्थान पर रहे। किशोर वर्ग के दिव्यांशु चौबे प्रथम स्थान पर रहे। सुल्तानपुर से आईं सृष्टि खरे ने नृत्य में बाजी मारी। प्रतियोगिता का संचालन में डॉ. सुजीत, पद्माकर चंद्र पांडे ने किया। कॉलेज के संगीत विभाग की छात्राओं ने योगदान किया प्रतियोगिता का शुभारंभ मनूचा कॉलेज के प्रबंधक हर्ष मनूचा एवं प्रतीक मनूचा द्वारा दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें